JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बहरागोड़ा महाविद्यालय में वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान कैलाशपति बेरा का हुआ सम्‍मान

Jamshedpur : बहरागोड़ा महाविद्यालय में शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ बीके बेहरा के अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान कैलाशपति बेरा को महाविद्यालय की ओर से अतिथियों के हाथों अंग वस्त्र, मानपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ पीके पाणी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात यह है कि जवान कैलाशपति बेरा महाविद्यालय की एलुमनी है. विवि के अधिकारी होने के नाते इनका स्वागत के साथ सम्मान करता हूं. महाविद्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय के नाम को भी ऊंचा किया है. इन्होंने एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की रक्षा के क्रम में वीरता और बहादुरी का परिचय दिया है. बेरा का महामहिम के हाथों पुरस्कृत होना पूरे सिंहभूम के लिए गर्व की बात है. ऐसे सम्मान समारोह में उपस्थित होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.

कैलाशपति ने आतंकियों को मार गिराकर दिया बहादुरी का पर‍िचय
विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने जवान कैलाशपति बेरा की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को मार गि‍राकर उन्‍होंने वीरता का परि‍चय द‍िया. इनकी इस वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. डॉ षाड़ंगी ने कॉलेज में एनसीसी विंग खोलने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि एनसीसी विंग खोले जाने से क्षेत्र के युवाओं में सेना और पुलिस सेवा में जाने के प्रति उत्साह बढ़ेगा.

कैलाशपति ने छात्रों को आशीर्वचन से प्रेरित किया
डॉ पीके पाणी ने उक्त प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यथाशीघ्र इसकी प्रक्रिया को प्राचार्य के द्वारा पूरा किया जायेगा. इस अवसर पर कैलाशपति बेरा ने भी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देकर प्रेरित किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ बेहरा ने स्वागत भाषण दिया. मंच का संचालन डीके सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एस समीर कच्छ्प ने किया. मौके पर डॉ संजीव कुमार, डॉ एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार, समरेंद्र कुमार सिंह, बीबी नायक, गौतम मंडल, कौशिक महतो, प्रवीण कुमार चंचल, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, एसएल बंदे, तपन जेना, दिवाकर शर्मा, बालक जेना आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : युवती से दुष्‍कर्म का दोषी 14 साल तक पीसेगा जेल में चक्‍की, नाबालिग संग दुष्कर्म करनेवाले को भी 12 साल की सजा

Related Articles

Back to top button