Education & Career

एसआर डीएवी पुंदाग में वरीय शिक्षिका को दी गयी विदाई

Ranchi : एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची की वरीय शिक्षिका सुधा वर्मा सेवानिवृत्त हो गयीं. इस अवसर पर स्कूल में उन्हें विदाई दी गयी. उन्होंने सम्पूर्ण समर्पण और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपने पच्चीस वर्ष की सेवा पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुधा वर्मा के साथ के अनुभव साझा किये. सुधा वर्मा ने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

प्राचार्य एसके मिश्रा ने सुधा वर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि यह तो शाश्वत नियम चला आ रहा है कि हर आरंभ का अंत होता है, पर वह अंत सुखद होना परम संतुष्टि दिलानेवाला होता है.

इसे भी पढ़ें:धनबाद में नहीं थम रहा अवैध कोयला खनन के दौरान हादसों का सिलसिला, जिम्मेवार कौन?

सुधा वर्मा की सबसे बड़ी खूबी उनकी सौम्यता और सरलता है, जो वह छोटे-छोटे कोमल बच्चों को भी अपना बना लेती हैं और कितनी जल्दी वे लिखना-पढ़ना सीख जाते हैं कि देखनेवाले चकित रह जाते हैं.

विदाई समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सुधा वर्मा के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे. शांति पाठ के साथ सभा की समाप्ति हुई.

इसे भी पढ़ें:40 रूसी फाइटर विमानों को तबाह करनेवाला, यूक्रेन का ‘घोस्ट ऑफ कीव’ देश के लिए हुआ कुर्बान

Related Articles

Back to top button