
New Delhi: दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति केन तनाका निधन हो गया. जापान निवासी केन 119 वर्ष की थीं. उनका निधन 19 अप्रैल को ही हुआ लेकिन सरकार ने यह जानकारी सोमवार को शेयर की. केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के फुकुओका क्षेत्र में हुआ था. केन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मार्च 2019 में 116 वर्ष की उम्र में दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना था. सितंबर 2020 में जापान ने उन्हें 117 वर्ष 261 दिन की उम्र में जापान का अब तक सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना.
अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन (सिस्टर एंड्रे) दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई हैं. उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को दक्षिण फ्रांस में हुआ है. वे टोउलोन के एक नर्सिंग होम में रहती हैं. हालांकि, अब वह देख पाने में असमर्थ हैं.
केन तनाका नौ भाई बहनों में सातवें नंबर की थीं. तनाका की शादी 19 वर्ष की उम्र में 1922 में हाईडिओ तनाका से हुई थी. उनके चार बच्चे हैं पांचवां उन्होने गोद लिया था. कैलीग्राफी और अंक गणित के सवाल हल करने में उनकी गहरी रुचि थी. जवानी के दिनों में कई तरह के व्यवसाय भी की थी.




