JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड में बिजली कट से मिसेज एमएस धौनी परेशान, ट्विट कर सरकार से किया सवाल

Ranchi:  झारखंड के लोग गरमी से हलकान हैं. कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब दस जिलों में हीट वेव का कहर है. गर्म हवा चलने की वजह से 29 अप्रैल तक राहत की उम्मीद नहीं है.मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 से 29 अप्रैल के लिए राज्य की राजधानी रांची समेत बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान किया है. इससे भी बड़ी मुसीबत यह है कि राजधानी रांच समेत विभिन्न शहरों में आठ से दस घंटे का बिजली कट लग रहा है. आम जनता तो इससे परेशान है ही. अब खास लोग भी परेशानी महसूस करने लगे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने बिजली कट को लकर ट्विट के माध्यम से सवाल उठाया है.

साक्षी धौनी ने ट्विट कर जानना चाहा है कि आखिर इतने वर्षों से झारखंड में बिजली संकट क्यों है. उन्होंने लिखा है कि एक करदाता के तौर पर वह यह जानना चाहती है. मालूम हो कि महेंद्र सिंह धौनी फिलहाल आइपीएल खेलने में व्यस्त हैं. उनका परिवार रांची में ही है. साक्षी धौनी कुछ दिन पूर्व तक लगातार ट्विटर पर एक्टिव रहती है. यह ट्विट उन्होंने करीब एक साल बाद की है. इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक दो दिनों में रांची का पारा भी 42 डिग्री को छू सकता है. 28 अप्रैल तक पारा के 42 डिग्री पर पहुंच जाने का अनुमान है. जाहिर बिजली कट अभी और रुलाएगी.

 

मालूम हो  झारखंड में प्रतिदिन 4826 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता है. फिलहाल, 4246 मेगावाट बिजली उत्पादन रोजाना हो भी रहा है. इनमें 3000 मेगावाट बिजली दूसरे राज्यों को चली जा रही है. झारखंड के हिस्से में महज 1246 मेगावाट बिजली रह पा रही है. बताया जा रहा है कि गर्मी के इस सीजन राज्य में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गई है. आपूर्ति इससे काफी कम हो रही है. जिस वजह से लोड शेडिंग हो रही है.

Related Articles

Back to top button