DumkaJharkhand

फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज के 75 स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान

Ranchi : दुमका के सदर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए शनिवार को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद मेडिकल स्टूडेंट्स को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. शतन आश्रम दुमका ने इस शिविर के संचालन में काफ़ी सहयोग किया. आश्रम के संचालक स्वामी आत्मानंद ने रक्तदान करनेवालों को सम्मानित किया. शिविर में 60 लोगों ने अपने जीवन काल का पहला रक्तदान किया.

2019 बैच की देखरेख में आयोजित शिविर में मेडिकल कॉलेज के डॉ नंद किशोर करमाली, डॉ सुबीर, डॉ विजय, डॉ विकास एवं डॉ चंद्रभूषण ने अपना योगदान दिया. शिविर में मनीष कुमार, रवि राज, आशुतोष कुमार, कृष्णा, जय, सिमरन चौधरी, मधुलिका, सोनी, रौनक, निशांत, राजन ने सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें:पलामू: ग्रामीण महिलाओं का अचार-पापड़ पलाश ब्रांड में शामिल, डीडीसी ने किया लांच

Related Articles

Back to top button