
Ranchi : एफएसएल सहायक निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया में रोक लगाने से हाईकोर्ट ने इंकार किया है. मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में हुई. प्रार्थी अपराजिता मीणा सोरेन की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने दलील पेश की. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया नहीं रुकेगी लेकिन आगे की सुनवाई में कोर्ट का जो भी आदेश आएगा उससे नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है इस मामले में राज्य सरकार और जेपीएससी 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करेगा.
अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि नियुक्ति विज्ञापन जारी होने के बाद आयोग ने शर्तों में बदलाव किया जिससे कई आवेदक परीक्षा से बाहर हो गए.
इसे भी पढ़ें:सेंट्रल कमेटी कमजोर, सेकेंड लाइन के भरोसे नक्सली संगठन




