JharkhandLead NewsRanchi

कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक, राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करे राज्य सरकारः संजय सेठ

Ranchi: सांसद संजय सेठ ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिट्ठी लिखी. कहा कि चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए राज्य में मास्क पहनने का नियम अनिवार्य रुप से लागू कराएं. चौथी लहर ने देश में दस्तक दे दी है. कई राज्यों ने महामारी से बचाव के लिए तमाम उपायों पर काम करना शुरू कर दिया गया है. झारखंड में भी कोरोना की चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूर्व की तरह मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के उन तमाम जरूरतों को सुदृढ़ किया जाए जिससे कि विषम परिस्थिति में महामारी से मजबूती के साथ निपटा जा सके.

सभी स्वास्थ केंद्र, अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं और अन्य आवश्यक उपकरणों की यथाशीघ्र आपूर्ति की जाए.

इसे भी पढ़ें:सेंट्रल कमेटी कमजोर, सेकेंड लाइन के भरोसे नक्सली संगठन

Related Articles

Back to top button