
New Delhi : राजधानी से सटे गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स बालकनी से गिरने से बचा. वक्त रहते उसको परिवार वालों और पुलिस ने बचा लिया. बाद में पता चला ये मामला परिवारिक कलह का है, जिस वजह से लड़का सुसाइड करना चाहता था.
इसे भी पढ़ें :गायक कुमार सानू के कार्यक्रम में बवाल, सैकड़ों कुर्सियां हुईं चकनाचूर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पत्नी से झगड़े के बाद बालकनी से कूद रहा था युवक, लोगों ने किया रेस्क्यू
वीडियो में एक शख्स दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से लटकता दिख रहा था. इसके बाद कुछ लोगों ने हाथ पकड़कर उसको ऊपर खींचने की कोशिश की. युवक को लटका देख उसकी पत्नी ने पुलिस को भी फोन करके बुला लिया. काफी मशक्कत के बाद वो उसे ऊपर खींचने में कामयाब रहे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने ड्रोन से किया हमला, बच निकला हिड़मा
लोनी के इकराम नगर की है घटना
बाद में पता चला कि घटना लोनी के इकराम नगर की है. चश्मदीदों ने बताया कि पति-पत्नी घर पर ही थे, तभी उनका झगड़ा हो गया. इसके बाद युवक मकान के छज्जे से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था. युवक जैसे ही बालकनी की ग्रिल पर लटका उसकी पत्नी चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और घर वाले इकट्ठा हो गए. बाद में पुलिस भी आई और उसे सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड सरकार ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के राजकीय अतिथि का दर्जा वापस लिया
फरवरी में भी एक वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें कि फरवरी में भी फरीदाबाद में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था. जिसने एक महिला ने 10वीं मंजिल से अपने बच्चे को लटका दिया. वो महिला चाहती थी कि उसका बेटा नीचे के अपार्टमेंट में गिरे कपड़े को निकालकर लाए.




