
Bermo: बेरमो कोयला क्षेत्र के सीसीएल कथारा क्षेत्र के कैप्टिव पावर प्लांट में शनिवार देर रात लगभग एक-डेढ़ बजे आग लग गई. जिससे प्लांट का कंट्रोल रूम का सारा पैनल,स्विच, केबुल तार जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना से करोड़ों रुपये की क्षति हुई. हालांकि, फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है. स्थानीय स्तर पर फायर ब्रिगेड नहीं होने की वजह से जीएम एमके पंजाबी ने दूसरी जगह से फायर ब्रिगेड बुलाया, दिन के करीब दस बजे आग बुझाने में सफलता मिली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मेगावाट बिजली क्षमता का यह पावर प्लांट इम्पेरियल फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सीसीएल से लीज पर लेकर चलाया जा रहा है. हालांकि, पिछले लगभग पांच वर्षों से सीसीएल व कंपनी के बीच विवाद के कारण प्लांट बंद है. तब से रख-रखाव के अभाव में प्लांट के अंदर चारों तरफ घास फूस से भर जंगल का रूप ले चुका है. इधर, पावर प्लांट प्राइवेट कंपनी के अधीन था परंतु नहीं चला पाने की स्थिति में बार-बार सीसीएल प्रबंधन द्वारा हैंडओवर किये जाने का मांगा किया जा रहा है.
इधर, क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों के साथ जीएम एमके पंजाबी घटना स्थल पहुंचकर आग बुझाने में लगे रहे। इस पर जीएम से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है. साथ ही कहा कि कारणों का पता लगाया जा रहा है.मौके पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल इकाई के एएसआई आरएन चक्रवर्ती,ए केरकेट्टा,कांस्टेबल आरडी शर्मा,पंकज पांडेय,जोगेन्द्र सिंह,एम महादेव,सीवी कुमार, केके यादव,कपिल बसु मतारी कथारा क्षेत्र के माइंस रेस्क्यू के इंचार्ज आरके सिंह,महेन्द्र कुमार, सीटू के निजाम अंसारी,महेश कुमार,संजय कुमार,सुंदर रजक,गंगाधर महतो,ईश्वर प्रसाद बेलदार क्षेत्र के एसओ सेफ्टी केके झा,एसओ ईएण्ड एम जयंत विश्वास कथारा कोलियरी पीओ एनके दूबे,प्रबंधक जीएस मीणा,गुरुप्रसाद मंडल कथारा ओपी थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी महामाया पासवान झारखंड अग्निशामक से रमेश कुमार सिंह,प्लांट एसआईएस प्रभारी सुधीर चंद्र पाल,धनेश्वर महतो, शिव कुमार यादव आदि जुटे थे.




