BiharCrime News

पटना में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Patna : पटना के खगौल में एक शादीशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 ऑटो चालकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला शानिवार को सामने आया है. पीड़िता के बयान पर पटना पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि खगौल निवासी शादीशुदा महिला फल बेचने का काम करती है. पति के बीमार रहने के कारण और फल की कमाई से घर का खर्च पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से वह काफी परेशान थी.

इस बीच शुक्रवार को उसकी दुकान पर पवन कुमार( पालीगंज), मनोज कुमार (दानापुर) और पप्पू (भोजपुर निवासी) तीनों ऑटो चालकों ने महिला को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कोतमा स्थित एक मकान में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

इसे भी पढे़ं:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी छोड़ेंगे हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

घटना के बाद महिला के शोर-शराबा मचाने के बाद वहां आसपास के लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों के जमा होते ही तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे. इस बीच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.

स्थानीय लोगों द्वारा खगोल थाने को सूचना दी गयी. वारदात की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दानापुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढे़ं:Jharkhand Politics : कोरोना प्रोत्साहन राशि पर बन्ना बनाम सरयू के बखेड़े में अब आगे क्या?

Related Articles

Back to top button