JharkhandRanchi

राजमहल सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई की ट्रेन से कटकर मौत

Ranchi: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा के भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय अजय हांसदा के रुप में की गयी है. अजय हांसदा सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई बताये जा रहे हैं. घटना बरहड़वा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह में स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस प्रशासन की दी. सूचना मिलने पर बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.

बताया जाता है कि अजय हांसदा सांसद विजय हांसदा के चाचा छट्ठू हांसदा के बेटे थे. गांव पर ही रहते थे. अजय के पिता की मौत हो चुकी है. मां शिक्षिका थीं, जो अब रिटायर हो चुकी हैं. अजय हांसदा की एक बहन भी है. उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र आठ-दस साल के करीब है. जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले उन्होंंने पंचायत समिति का चुनाव जीता था. हालांकि अब वह क्षेत्र नगर परिषद में आ गया है.

इसे भी पढ़ें : उपचुनाव 2022 परिणाम : बंगाल में दीदी के दम पर बिहारी बाबू की धमाकेदार जीत , BJP सभी सीटों पर पीछे, जानें अन्य का हाल, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button