BiharNEWS

नवादा में घर का दीवार गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मां और छह साल का बच्चा घायल

Nawada : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नरहट गांव में घर के छत पर करकट और दीवार गिरने से देर रात को 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है. वही बच्चे की मां और छह साल का भाई घायल हो गया है.

जानकारी के अनुसार संजय चौधरी के घर के छत पर दीवार और करकट अचानक रात को गिर गया. इसमें संजय चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र गोलू की घटनास्थल पर मौत हो गई. इस घटना में मृतक की मां मंजू देवी और 6 साल का भाई राहुल घायल हो गया. गम्भीर रूप से घायल मां मंजू देवी का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

क्या है मामला

घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तभी यह अचानक हादसा हो गया.घटना की जानकारी मिलने के बाद दल बल के साथ एसआई संजय कुमार ने शुक्रवार सुबह को शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए नवादा भेजा.

घटना की जानकारी के बाद नरहट पंचायत के मुखिया एहतशाम उर्फ गड्डू, समाजसेवी एहतशाम उर्फ बंटी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ें : बहू की हत्या के आरोप में जेल में बंद ससुर की मौत

Related Articles

Back to top button