
Giridih: डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार के शिवाजी नगर के समीप गुरुवार की शाम सवारी वाहन टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई. वक्त रहते मैजिक चालक वाहन से निकल गया जिससे उसकी जान बच गई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों से पानी निकाल कर आग पर काबू पाया.
शॉर्ट सर्किट से वाहन में आग लगने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार जिस टाटा मैजिक में आग लगी, वो डुमरी के तेलखारा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का वाहन है. और इसरी बाजार से काम कर वापस स्कूल ही लौट रहा था, इसी दौरान गाड़ी में आग लग गई.
इसे भी पढ़ें : रांची में BSF जवानों ने दिखाए बुलेट पर हैरतअंगेज कारनामे, राज्यपाल रमेश बैस ने सराहा




