
Ranchi : होमगार्ड के चयन से संबंधित मेधा सूची जारी कर दी गयी है. विज्ञापन संख्या 01/2016 के अंतर्गत रांची जिला में होमगार्ड के चयन से संबंधित मेधा सूची रांची जिला की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. उम्मीदवार रांची ranchi.nic.in पर मेधा सूची देख सकते हैं.
दावा-आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय
दावा-आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय है. दावा, जिला की वेबसाइट पर मेधा सूची अपलोड किये जाने की तिथि से कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को किसी तरह की दावा-आपत्ति हो वह एक सप्ताह के भीतर आवेदन दे सकते हैं.
दावा-आपत्ति के लिए पेटी की व्यवस्था
संबंधित उम्मीदवार अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची के कार्यालय में रखी पेटी में भी दावा-आपत्ति दे सकेंगे. समाहरणालय ब्लॉक A, पहले तल्ले में एडीएम लॉ एंड आर्डर के कार्यालय में दावा-आपत्ति के लिए पेटी की व्यवस्था की गयी है.




