
Ranchi : हटिया-पटना-हटिया-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि की हुई है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18622/18621 हटिया-पटना, हटिया-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि की गयी है. अब इन ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, दिनांक 18 अप्रैल से प्रतिदिन हटिया से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18621 पटना-हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, दिनांक 19 अप्रैल से प्रतिदिन पटना से प्रस्थान करेगी.




