BiharBihar UpdatesNEWS

आर्थिक अपराध इकाई की सीईओ और थाना प्रभारी के ठिकानों पर छापेमारी

Patna: आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को दो अधिकारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार पटना के पालीगंज के पूर्व सीईओ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा भोजपुर के संदेश थाना के प्रभारी के ठिकानों पर भी निगरानी की टीम ने छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की गई है.

इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ बालू के अवैध खनन के तार जुड़े होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद से लगातार इनकी संपत्ति पर ईओयू ने नजर बनाकर रखी थी. दोनों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा है.  आर्थिक अपराध इकाई की टीम पटना और गया में एक साथ छापेमारी कर रही है. पालीगंज के तत्कालीन सीओ रह चुके राकेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. साथ ही साथ संदेश के तत्कालीन थाना प्रभारी रहे पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. राकेश कुमार के पैतृक मकान और पटना के रूपसपुर के आवास की तलाशी ली जा रही है. इसके अलावा पंकज कुमार के गया और भोजपुर आवास पर छापेमारी चल रही है.

Related Articles

Back to top button