Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, टेल्को में भी तार चोर गिरोह का एक सदस्य धराया

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में मोबाइल चोरी करनेवाले दो चोरों को सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए चोरों में देवनगर निवासी आनंद राव और रोहित राव शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की दो मोबाइल भी बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अखिलेश मंडल ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की मोबाइल की खरीद- बिक्री का काम करते है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों फिर से इस धंधे में शामिल हैं. पुलिस ने टीम तैयार कर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में दोनों के पास से दो चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है. इधर, टेल्को पुलिस ने भी तार चोरी गिरोह के एक सदस्य को चोरी गए तार के साथ उस वक्त पकड़ा जब वह चोरी के तार को जलाकर उससे तांबा निकाल रहा था. पुलिस को देख उसके अन्य सदस्य फरार हो गए. पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: शार्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मानगो ओल्‍ड पुरूल‍िया रोड की घटना

Related Articles

Back to top button