GiridihJharkhand

Jharkhand Panchayat Election 22 : गिरिडीह उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Giridih : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को डीसी नमन प्रियेश लकडा ने पदाधिकारियों के साथ सदर प्रखंड कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने सदर सीओ को वेयर हाउस की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए. मंगलवार को ही डीसी के निर्देश पर जिले के चार अनुमंडल क्षेत्रों के लिए मतगणना हॉल को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

डीसी के निर्देश पर ही चारों अनुमंडल के लिए तीन मतगणना स्थल भी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ. जिसमें जिला मुख्यालय में पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में सदर और धनवार अनुमंडल के अन्र्तंगत गांवा, तिसरी, देवरी, जमुआ, धनवार, गिरिडीह सदर प्रखंड, बेंगाबाद और गांडेय का मतगणना स्थल बनाया गया. जबकि बगोदर अनुमंडल के बगोदर हाई स्कूल में बगोदर-सरिया के साथ बिरनी का मतगणना स्थल बनाया गया है.

वहीं डुमरी अनुमंडल के झारखंड कॉमर्स कॉलेज में डुमरी और पीरटांड प्रखंड का मतगणना स्थल बनाया गया है. इधर डीसी के निर्देश पर ही जिले के 14 मतदान केन्द्रों का संशोधित नामों की लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनाव: चुनाव लड़ रहे मुखिया, प्रमुख, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पावर सीज

इसमें तिसरी में 2, धनवार में 2, जमुआ में 6 और बिरनी में 4 संशोधित मतदान केन्द्रों के नाम शामिल है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ही जिला निर्वाचन कार्यालय ने परिवहन विभाग को जरुरत के अनुसार वाहनों की लिस्ट भी सौंपा है. जिसमें पहले चरण के लिए छोटे वाहनों की संख्या जहां 600 के करीब है.

तो बड़े वाहनों की संख्या 75 के करीब. वहीं दुसरे चरण में छोटे वाहनों की संख्या 500 तो बड़े वाहनों की संख्या 65 के करीब है.

तृतीय चरण में भी यहीं आंकड़ा निर्वाचन कार्यालय ने वाहन कोषांग को सौंपा है. वहीं चैथे चरण के लिए छोटे वाहन 480 सौ के करीब तो बड़े वाहनों की संख्या 55 का लिस्ट सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें:रामनवमी जुलूस में पथराव मामले में चला बुल्डोजर, दंगाईयों को चिन्हित कर ध्वस्त किए 52 मकान-दुकान

Related Articles

Back to top button