
Ramgarh: केरेडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित श्री राम नवमी अखाड़ों का स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने दौरा किया. उन्होंने दिन शनिवार को प्रखंड के चट्टी बरियातू ,जोरदाग, पचडा ,बुकरू, पेटों, कराली, सलगा इत्यादि कर्मों के अखाड़ों में पहुंचकर रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं दी एवं सभी समुदायों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की| विगत 2 वर्षों से कोरोना के कारण जुलूस के आयोजन पर रोक के चलते इस वर्ष रामनवमी जुलूस का आयोजन होने पर अखाड़ा धारियों एवं स्थानीय लोगों को उत्साह बढ़ाने के लिए अंबा प्रसाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक अखाड़ा धारियों के बीच पहुंचने का कार्य कर रही है| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्त हजारीबाग जिले की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जुलूस का दायरा आने वाले दिनों में पूरे विश्व में फैले और हजारीबाग का नाम रोशन हो ऐसी कामना करते हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड की जेलों में 63 फीसदी मैनपावर की कमी, देश में सबसे बदहाल हालत




