Corona_UpdatesLead NewsNational

Good News : सीरम इंस्‍टीट्यूट और भारत बायोटेक ने घटायी कोरोनारोधी वैक्सीन की कीमत, जाने अब कितने में मिलेगी

New Delhi : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है. एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटा कर 225 रुपये करने का फैसला किया है. एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटेक की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी.

अदार पूनावाला ने शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है.
हम सभी 18 से अधिक की उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं.

इसे भी पढ़ें : कोल्हान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्रोफेसर और छात्र दोनों को ही मिला स्वर्ण पदक

भारत बायोटेक ने भी घटाए दाम

वहीं, भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन कोवाक्सीन के लिए बूस्टर खुराक की कीमत घटाने की घोषणा की है. कंपनी की संयुक्त निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवाक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें : Ram Navami 2022: पटना जंक्शन महावीर मंदिर में रात दो बजे खुलेंगे पट, मंदिर प्रशासन ने किया है विशेष इंतजाम

Related Articles

Back to top button