BiharCrime News

बिहार : निगरानी ने स्वास्थ्य विभाग के बड़ा बाबू को घूस लेते किया गिरफ्तार

Gaya : निगरानी विभाग की ओर से राज्य में भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को निगरानी विभाग ने गया जिले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टनकुप्पा के बड़ा बाबू को 55 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पीएचसी का क्लर्क किसी व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गयी थी. विभाग ने शिकायत की जांच के बाद छापेमारी की और क्लर्क को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार क्लर्क से पूछताछ के बाद निगरानी टीम घुसखोर कर्मी को लेकर पटना चली गयी.

इसे भी पढ़ें:84 साल की महिला ने 7,00,00,000 रुपये में भी नहीं बेचा अपने सपनों का घर, बिल्डर को ऐसे बनाना पड़ा शॉपिंग मॉल

Related Articles

Back to top button