
Pakur: पाकुड़ जिले में महेशपुर थाना क्षेत्र के धावाबथान में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के गांवा में धंसा माइका खदान, दो मजदूर के दबने की आशंका




