
Deoghar: रविवार को आदर्श प्लस टू विद्यालय सारवां के मैदान में झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ झारखंड की अनुसंगिक संगठन झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ झारखंड की प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक के रूप में मान्यता देने सहित मानदेय वृद्धि आदि मुद्दों पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार साकारात्मक पहल करने पर सरकार के प्रति आभार जताते हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन को सम्मानित किया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है. कोरोना काल में भी सरकार शिक्षा को लेकर चिंतित रही. इस दौरान शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो बीमार हो गए. जीवन व मौत से संघर्ष करने बाद स्वास्थ्य होकर झारखंड आने के बाद आपकी समस्याओं का निदान किया और सरकार आगे भी आपके मामलों को लेकर गंभीर रहेगी. कृषि मंत्री ने कहा कि आप सब जिस समय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे उस समय मैंने कहा था टाइगर को आने दो.

केंद्रीय अध्यक्ष तिरंगा फहराने के बाद शहीदों की श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का उद्घाटन विक्रांत ज्योति केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा तिरंगा झंडा फहराने के शहीद वेदी पर मुनेश्वर, कंचन दास और कैलाश के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन, बादल पत्रलेख, केंद्रीय अध्यक्ष विक्रांत ज्योति, केंद्रीय सचिव सुशील कुमार पांडेय, झारखंड शेख सिद्धिक प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ बिकास कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव सुमन कुमार सिंह, प्रधान महासचिव झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ झारखंड को विधिवत माल्यार्पण करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यकम की अध्यक्षता रविन्द्र राय प्रखण्ड व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने किया. मंच संचालन किशोर कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष करौं ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष बासुकी चौधरी, अरुण कुमार झा जिला सचिव, सत्यनारायण पोद्दार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
यह काम हमारे आंदोलन का एक पड़ाव स्थली हैः विक्रांत
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रांत ज्योति केंद्रीय अध्यक्ष महासंघ ने कहा कि हेमन्त सरकार ने हमारी चिर लंबित मांग को पूरा करने के लिए यह काम हमारे आंदोलन के लिए एक पड़ाव स्थली है. इसके के लिए जगन्नाथ महतो शिक्षा मंत्री, सुदिव्य कुमार सोनू को आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इस अल्प मांग पूर्ति से हम संतुष्ट नहीं है. हमे वेतनमान और सम्मानजनक वेतन चाहिए. इसके लिए सरकार को आगे सोचना है. संविदा संवाद में मुख्यमंत्री वक्तव्य के अनुसार अभी पूरी मांग पूरी नहीं हुई है. हमे 2023 में इसके लिए फिर तैयार रहे.
झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के योगदान के लिए आभार
शेख सिद्दिक प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ झारखण्ड ने कहा कि हमारे आंदोलन को मुकाम तक पहुचाने में झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के योगदान के लिए आभारी है. पूरे राज्य के सहायक अध्यापकों ने जो हमलोगों पर भरोसा जताया जिसके लिए आप सभी का आभारी हूं, आपका विश्वास टूटने नही दूंगा. बिकास कुमार चौधरी प्रदेश महासचिव झारखण्ड राज्य सहायक अध्यापक संघ झारखण्ड ने कहा कि इतने कम समय मे हमारे आंदोनल को परिणाम बदलने के मुख्य रणनीतिकारों विक्रांत ज्योति औऱ सुशील कुमार पांडेय प्रत्ति कृतज्ञता प्रगट करता हूं. झारखंड सरकार को बनाने में जितना मेहनत झारखंड अनुबंध कर्मचारी महासंघ और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ ने किया उस अनुपात में सरकार को ओर से सम्मान नहीं मिला है. सुमन कुमार सिंह प्रधान महासचिव ने कहा कि हमे वेतन मान दे. वही हमारा सम्मान और अधिकार है.
इसकी प्राप्ति तक हम विराम नहीं लेंगे. सुशील कुमार झा ने इस सभा मे आये सभी आगंतुकों को अभिनन्दन कर स्वागत किया. मुकेश कुमार साह प्रदेश उपाध्यक्ष ने विस्तार से सांगठनिक गतिविधियों और इस मुकाम तक आने के घटनाओं को रखा. सुशोल कुमार पांडेय केंद्रीय संयुक्त सचिव महासंघ के कहा कि हमने सरकार को मुद्दे आधरित समर्थन देकर झारखण्ड के 40 से छोटे बड़े संगठनों के 6 लाख अनुबंध कर्मचारियों के 60 लाख वोटों को गोलबंद कर एक नम्बर विधानसभा राजमहल से अंतिम 80नम्बर के विधानसभा भवनाथपुर तक तमाम अनुबंधः कर्मियो के कल्यार्थ समर्थम दिया, जो 7 विधानसभा सम्मेलनों सैकड़ो तिरंगा यात्रा, 81 विधानसभा के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से इस सरकार को बनाया. शिक्षकों मनरेगाकर्मियों आगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं बाल संरक्षण समाज कल्याण स्वस्थ्य विभाग सहित सभी अनुबंध कर्मियों के कल्याण के लिए जल्द सोचे, बहुत विलम्ब हो चुका है ,अब और विलम्ब नही करें. कार्यक्रम में झारखंद के कई जिलों के सहायक अध्यापको ने भाग ने लिया. धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र राय प्रखण्ड अध्यक्ष सह अध्यक्ष आयोजक प्रखण्ड स्तरीय सम्मान समारोह सारवां झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ झारखण्ड ने किया.
कांग्रेस व जेएमएम जिला अध्यक्ष सहित कई रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुन्नम संजय कांग्रेस जिला अध्यक्ष, संजय शर्मा जिला अध्यक्ष जेएमएम, फैयाज कैंसर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुपुर, सुरेश साह पूर्व देवघर महानगर अध्यक्ष जेएमएम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा, पूर्व जिप प्रतिनिधि चिरंजीवी यादव, मोहनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंजाबी राउत, संघ के दुमका जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण, गोड्डा के नीरज, साहेबगंज के अशोक साह, गिरीडीह सुखदेव राय, लालू मिश्रा, अरुण झा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




