
Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार में अपराधियों ने एक व्यक्ति पर अहले सुबह गोली चला दी. हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है. बल्कु बड़ाईक ने पुलिस को बताया है कि दो अपराधी मेरे ऊपर गोली चलाया था लेकिन बाल-बाल बच गए. गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हालांकि गोली किस वजह से चलाया गया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने इस मामले में एक हथियार भी बरामद किया है.




