
Ramgarh: जिले के अरगड्डा के चपरी मोड़ में रविवार संध्या आदिवासी संघर्ष मोर्चा के द्वारा पूर्व बेला में सरहुल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मांदर, ढोल, नगाड़ों के साथ युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया. इसमें सिरका, टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, डुडुगी से बच्चों युवती ने भाग लिया. जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. अवसर पर साहित्यक कचनार पत्रिका के संपादक सुरेंद्र कुमार बेदिया ने सरहूल विशेष पर लिखित आलेख का पाठ भी किया. जिसमें मानव जाति को प्राकृतिक के संग जीने का संदेश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा : बेरहवा जंगल को हाथियों ने बनाया आशियाना, गांव में फसलों को पहुंचा रहे हैं नुकसान

साथ ही सरहुल को मुंडारी में बाहा या बा पर्व और कुडुख खद्दी पर्व के नाम से जानते के बारे में बताया. आदिवासी संघर्ष मोर्चा का कार्यक्रम उद्घाटन भी हुआ. मौके पर मोर्चा के राज्य संयोजक जगरनाथ उरांव, राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया, सुभाष बेदिया, योगेंद्र बेदिया धनेलाल बेदिया, लक्ष्मण वेदिया, कुलदीप बेदिया, लालचंद वेदियां, बंसी बेदिया, रामवृक्ष वेदिया, छोटेलाल करमाली, छोटन मुंडा, नीता बेदिया, नागेश्वर मुंडा, मोतीलाल कामेश्वर, बृजनारायण, मलतू गोपाल आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : नासिक के नजदीक LTT-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल




