
Koderma : जिले के मरकच्चो प्रखंड के बेरहवा जंगल में हाथियों ने अपना आशियाना बना लिया है. जंगल से सटे गांवो में हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार जारी है. शनिवार की रात भी हाथियों का झुंड ने जामु पंचायत के डुमरडीहा व हरलाडीह गांव पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया.
हाथियों के झुंड ने डुमरडीहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तीन दरवाजे व पाकशाला के 2 दरवाजे तोड़कर उसमें रखे दो क्विंटल चावल में डेढ़ क्विंटल चावल चट कर गए व बर्बाद कर दिया.
इसे भी पढ़ें : सरहुल शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस सतर्क, सीसीटीवी से रखी जाएगी उपद्रवियों पर नजर

वहीं ग्राम डुमरडीहा निवासी मोसोमात चन्द्रावती देवी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवास के दीवार को भी तोड़ दिया. मालूम हो कि दस दिन पूर्व भी इस घर की दीवार को हाथियों ने गिरा दिया था, जिसमे 4 बकरियां व चार मुर्गियों की मौत हो गयी थी.
हाथियों के झुंड ने ग्राम हरलाडीह में अर्जुन यादव के द्वारा 1 एकड़ में लगाये गये आम बागवानी के लगभग दो दर्जन पेड़ तोड़ कर नष्ट कर दिए.
वहीं आम बागवानी से सटे जितेंद्र यादव के खेत में लगे गेहूं को भी खाया और पैरों तले रौंदकर बर्बाद दिया.
ग्रामीणों ने लूप व पटाखे जलाकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खड़ेदा. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो दर्जन की संख्या में हाथियों के झुंड में तीन हाथी के बच्चे भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : नासिक के नजदीक LTT-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल




