
Ranchi: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जा रहा है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य में ग्राउंड वाटर इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है. वहीं ग्राउंड वाटर लेवल को बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. जिसके तहत डिपार्टमेंट ने फिलहाल रांची समेत चार जिलों का सेलेक्शन किया है. जिसमें लोहरदगा, खूंटी और गुमला भी शामिल है. जहां पर ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के लिए पिट बनाए जाएंगे. वहीं रेन वाटर को बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें:ऑस्कर अवार्ड नाइट में प्रजेंटर को थप्पड़ मारनेवाले Will Smith ने अकेडमी से दिया इस्तीफा
55 लाख रुपए होंगे खर्च
रांची, लोहरदगा, खूंटी और गुमला में निर्माण कराने के लिए टेंडर निकाला गया है. इस काम में 55,45,163 रुपये खर्च करने की योजना है. 63 रिचार्ज पिट बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा.
जिससे साफ है कि एक पिट बनाने में एवरेज 88018 रुपये का खर्च आएगा. वहीं इस काम को पूरा करने के लिए 9 महीने का समय निर्धारित किया गया है. जिससे कि ग्राउंड वाटर को रिचार्ज के लायक तैयार कर लिया जाए.
इसे भी पढ़ें:FIH Hockey Womens Junior World Cup: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत, वेल्स को 5-1 से हराया
रांची में ड्राइ जोन से राहत की उम्मीद
रांची के कई क्षेत्र ड्राइ जोन घोषित है. जिसमें कांके, हरमू, रातू रोड के अलावा डोरंडा का कुछ इलाका भी है. ड्राइ जोन के रूप में जाने जाने वाले इन इलाकों में पहले से ही पानी की किल्लत है. वहीं गर्मी में इन इलाकों में रह रहे लोगों के लिए परेशानी काफी बढ़ जाती है.
ऐसे में सिटी में जब रिचार्ज पिट तैयार हो जाएंगे तो ड्राइ जोन में भी राहत मिलने की उम्मीद है. बताते चलें कि इन इलाकों में बोरिंग कराने से पहले भी कई बार लोग सोचते है.
इसे भी पढ़ें:FIFA World Cup 2022 को ले बड़ा ऐलान, 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया, कतर में होगा टूर्नामेंट




