GiridihJharkhand

गिरिडीह: हिंदू नववर्ष के मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली शोभा यात्रा

कैच मशाला के डीलर औऱ कायस्थ महासभा के साथ बरनवाल समाज के युवाओं ने भी किया पेयजल का वितरण

Jharkhand News, Giridih News, Hindu New Year

Giridih: चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा हिंदू नववर्ष का आगाज शनिवार को हुआ. इस मौके पर हिंदू संगठन ने अलग-अलग तरीके से नववर्ष का स्वागत किया. शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से भव्य शोभा यात्रा निकला. प्रिंसिपल शिव कुमार चौधरी के नेतृत्व में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से निकले इस नववर्ष के शोभा यात्रा की अगुवाई स्कूल के पैरेंड बैंड घोष में शामिल छात्रों ने की. शोभा यात्रा में शामिल छात्रों के हाथों में भगवा ध्वज दिखा. छात्रों के हाथ में अलग-अलग नारो से लिखी तख्ती भी थी.

एक वाहन में भारत मां के साथ भगवान राम समेत कई महापुरुषों के वेश में छात्रों की झांकी भी निकाली. इस शोभा यात्रा से पूरा शहर हिंदू नववर्ष का उत्साह में रंगा नजर आया. इस दौरान स्कूल से निकल कर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की शोभा यात्रा शहर के कई चौक चौराहों से होते हुए मकतपुर पहुंचा. जहा लखन लाल के नेतृत्व में ही राकेश रंजन, विनय कुमार समेत कई युवाओं ने शोभा यात्रा में शामिल छात्रों के साथ शिक्षकों के बीच ठंडाई और पेयजल का वितरण किया.

शोभा यात्रा मकतपुर से निकल कर काली बाड़ी मंदिर होते हुए टावर चौक पहुंचा. जहां कायस्थ महासभा के अधिकारी चुन्नुकांत के साथ चंदन सिन्हा और अभय सिन्हा द्वारा भी पेयजल का वितरण किया जा रहा था.

इस दौरान कैच माशाल के गिरिडीह डीलर प्रवीण कुमार पिंटू द्वारा छात्रों के बीच पेयजल के साथ फ्रूटी के पैकेट का भी वितरण किया गया. शहर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा वापस स्कूल पहुंच कर समापत हुआ. शोभा यात्रा में स्कूल के शिक्षक राजेंद्र लाल बरनवाल के साथ मनोज चौधरी समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल के बीच आठ साल बाद शुरू हुई रेल सेवा, जानें किराया और बुकिंग डेट

Related Articles

Back to top button