Education & CareerJamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur : जानें उपभोक्ता के अधिकार – जब भी कुछ खरीदें रसीद जरूर लें

करीम सिटी कॉलेज में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग ने गुरुवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया. इस अवसर पर विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक संगोष्ठी आयोजित की गयी, जिसके लिए उन्हें पांच विषय दिये गये. इन विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा 50 लेख जमा किये गये, जिनमें से चयनित 25 लेखों को निर्णायक मंडल ने देखा और श्रेष्ठ लेख को पुरस्कृत किया गया. प्रथम स्थान समन इरम, द्वितीय स्थान ओरिस्ता सिंह तथा तृतीय स्थान रुबीना यास्मिन को मिला. वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी ने उपभोक्ता अधिकार के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम कुछ खरीदते हैं, तो हमें चाहिए कि पावती रसीद अवश्य ले लें, क्योंकि वही एक चीज है, जिसके सहारे प्रत्येक उपभोक्ता अपना अधिकार प्राप्त कर सकता है. उन्होंने सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछ कर यह बताया कि हमारा देश आर्थिक रूप से कितना पिछड़ चुका है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की रहने वाली NIT पटना की छात्रा अदिति को फेसबुक ने दिया 1.6 करोड़ का पैकेज

Related Articles

Back to top button