BiharJamshedpurJharkhandLead News

जमशेदपुर की रहने वाली NIT पटना की छात्रा अदिति को फेसबुक ने दिया 1.6 करोड़ का पैकेज

Patna: पटना के एनआईटी में पढ़ाई करनेवाली अदिति ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. एनआईटी में वह फाइनल ईयर की छात्रा है, जिसे फेसबुक ने 1.6 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है. वह इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही है. अब फेसबुक में वह फ्रंट एंड इंजीनियर के पद पर काम करेंगी.

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उसने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. यह एनआईटी पटना में अब तक किसी छात्र को मिला सबसे बड़ा पैकेज है.

इसे भी पढ़ें:महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गैस सिलेंडरों पर माल्यार्पण कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

इससे पहले अधिकतम पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक के पैकेज ही ऑफर किए गए हैं. अदिति ने बताया कि उन्हें फेसबुक की तरफ से जनवरी में ही ऑफर लेटर मिल गया था. लेकिन उन्होंने अभी कॉलेज को इसकी जानकारी दी है. अदिति जमशेदपुर की रहने वाली हैं.

उनके पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में कार्यरत हैं और माता मधु सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. अदिति की इस उपलब्धि के बाद परिजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:PM के बाद अब उपराष्ट्रपति ने भी की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सराहना, विपक्ष पर जमकर बोला हमला, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button