
Sitamadhi : जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजार जा रही एक नाबालिग लड़की से हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की गयी. जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है.बताया जा रहा है कि जब नाबालिग बाजार से मवेशी का दाना पिसवा कर अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से बाइक लगाकर बैठे चार आरोपियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे.
नाबालिग को रोककर खेत में ले गये और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे, हालांकि लड़की युवकों को धक्का देकर शोर मचाते हुए भाग निकली.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में न जज सुरक्षित है ना नेता, सुरक्षित है तो सिर्फ अपराधी और सरकार : भानु
लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. घटना के संबंध में पीड़िता के आवेदन पर नानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. जिसमें थाना क्षेत्र के राजू साहनी, विकास साहनी, रोशन कुमार और मदन साहनी पर आरोप लगाया गया है.
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने घर के काम को बाजार से निपटा कर घर वापस लौट रही थी. इसी क्रम में रास्ते में रोककर राजू साहनी और अन्य तीन जो गमछा से अपना मुंह ढंके हुए थे.
घटना के बाद पीड़िता के परिवार के लोगों ने जब आरोपी को परिजन को घटना की जानकारी देने की कोशिश की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी.
इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश की तरह झारखंड में भी सरकार बदलने की चल रही थी साजिश: प्रदीप यादव




