DeogharJharkhandSports

विधायक व एसडीएम ने किया केपीएल का उद्घाटन, पहले मैच में बिलासी टाइगर्स ने झौसागढ़ी लायंस को 47-28 से हराया

Deoghar : सोमवार की शाम को कब्बडी प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हुआ. बिहार और झारखंड की धरती पर पहली बार स्थानिय केकेएन स्टेडियम मे शुरु हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन देवघर विधायक नारायण दास और अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम दिनेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. केपीएल में 6 टीम भाग ले रही है, जिसमें बिलासी टाइगर्स, शिवगंगा योद्धा, बैद्यनाथ वारियर, बेला बागान बुल्स, जसीडीह जांबाज, झौसागढ़ी लायंस शामिल हैं.

पहला मैच विलासी टाइगर्स और झौसागढ़ी लायंस के बीच हुआ, जिसमें बिलासी टाइगर्स ने झौसागढ़ी लायंस को 47-28 से हराया. मैच में बिलासी टाइगर्स के सागर ने 17 पॉइंट लिए.

इसे भी पढ़ें:राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन का मामला उठा विधानसभा में

मौके पर शारदा योगा डांस अकेडमी के बच्चों द्वारा खूबसूरत डांस योगा का प्रदर्शन किया गया. उद्घाटन समारोह में डीएसए के महासचिव युधिष्ठिर राय, सचिव आशीष झा, सुरेश साह, कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, बबलू सिंह, डीएसए उपाध्यक्ष आरके सिंह जवाहर, प्रेम सिंह, संथाल परगना चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह, शेखर सुमन के अलावा ग्रुप जी के सभी सदस्य, सभी टीमों के फ्रेंचाइजी और कबड्डी संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:पहले दिन 2529 लोगों ने राजभवन उद्यान का किया दीदार

Related Articles

Back to top button