GiridihJharkhand

गिरिडीह के 50 युवाओं को सीआरपीएफ ने भ्रमण पर भेजा हरियाणा

Giridih: सीआरपीएफ सातवीं बटालियन ने आदिवासी युवा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 50 युवाओं को भ्रमण के लिए हरियाणा भेजा है. कैंप में आयित कार्यक्रम में सभी को हरियाणा के लिए रवाना किया गया. सीआरपीएफ सांतवी बटालियन के कमांडेंट भारत भूषण जखमोला और सहायक कमांडेट आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया. वहीं मौके पर नेहरु युवा केन्द्र की और से इन युवाओं को हरियाणा भ्रमण के लिए ट्रैक सूट दिया गया. इन 10 दिनों के टूर के दौरान हरियाणा सीआरपीएफ के नेत्तृव में हरियाणा के कई प्रख्यात और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

जिससे इन युवाओं को देश के दूसरे राज्यों की संस्कृति से रुबरु होने का मौका मिल सके. इतना ही नहीं हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर इन युवाओं को शिक्षित और समाज से जुड़ने का मौका भी दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:मारवाड़ी कॉलेज के छह स्टूडेंट्स एसबीआइ में बने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर

Related Articles

Back to top button