
Dhanbad: धनबाद जिले के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 बॉयज भारतीय टीम के ट्रायल कैंप के लिए हुआ है. दूसरी फेज के ट्रायल कैंप के लिए धनबाद के पंकज बास्की एवं रितम भट्टाचार्जी का चयन किया गया है. दोनों ने पहली फेज के ट्रायल कैंप में सेलेक्शन पाने के बाद दूसरी फेज के ट्रायल कैंप के लिए चयनित हुए हैं. जबकि मृणाल कुमार को सीधे दूसरी फेज के ट्रायल कैंप के लिए चयन किया गया.
इसे भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
इस मौके पर संघ के पदाधिकारी मो फैयाज अहमद, मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, रवि आनंद, श्याम पांडे, मो सलाउद्दीन, वैभव सिन्हा, कुबेर सिंह, ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया.
झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और धनबाद जिला फुटबॉल संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ की निरंतर प्रयास से आज धनबाद जिला के खिलाड़ियों को भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी




