
Ranchi : झारखंड स्थित सेना की कैंटीन से बिकने वाली शराब को वैट फ्री कर दिया गया है. राज्यपाल की सहमति के बाद वाणिज्य कर विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. यह छूट 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी जो 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी. इसका लाभ सीएसडी कैंटीन से शराब लेने वाले जवानों,कर्मियों को मिलेगा. उन्हें सस्ती दर पर शराब उपलब्ध हो पायेगी. वैट की छूट से जो वित्तीय बोझ पड़ेगा उसका वहन राज्य सरकार करेगी.
इसे भी पढ़ें:रिम्स के सेंट्रल लैब में काम ठप, खत्म हो गया टेस्टिंग करने वाला केमिकल




