Bihar

बगहा में निगरानी ने आइसीडीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

Bagha : जिले में निगरानी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. बगहा-1 प्रखंड के आइसीडीएस कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गयी.

जानकारी के मुताबिक प्रधान लिपिक शंभू नाथ पांडेय ने एक आंगनबाड़ी सेविका की सेवा स्थायी करने के एवज में डुमरिया गांव निवासी रजनीश कुमार गिरी से 25 हजार रुपये की मांग की थी. जिसकी शिकायत रजनीश कुमार ने निगरानी से की थी.

इसे भी पढ़ें : BH सीरीज रजिस्ट्रेशन को लेकर जल्दबाजी नहीं, परामर्श के लिए विधि विभाग को भेजी गई संचिका

आंगनबाड़ी सेविका के देवर रजनीश कुमार की सूचना पर निगरानी की टीम हरकत में आयी. निगरानी विभाग ने जांच के बाद मामले को सही पाया. गुरुवार को पैसे देने की बात तय हुई थी. निर्धारित समय पर रजनीश पैसे लेकर आरोपी प्रधान लिपिक के पास पहुंचा था.

इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रुपये लेते रंगेहाथ धर दबोचा. आरोपी प्रधान लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गयी.

इसे भी पढ़ें :  स्पीकर का बयान : सदन में सभी सवाल का समाधान संभव नहीं, सीपी सिंह ने जताया विरोध

Related Articles

Back to top button