
Ranchi : राज्य सरकार ने परीक्षा नियंत्रक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद रांची के पद पर पदस्थापित जिशान कमर को स्थानांतरित करते हुए फिर से निदेशक खेलकूद रांची के पद पर पदस्थापित किया है.
जिशान कमर के पास अपने कार्यों के साथ परीक्षा नियंत्रक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद रांची का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा. बता दें की 25 फरवरी को कार्मिक विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर उपायुक्त लोहरदगा दिलीप टोप्पो को खेलकूद निदेशक के पद पर पदस्थापित किया था, पर उनका योगदान नहीं हुआ. इस बीच फिर से जिशान कमर को निदेशक खेलकूद बनाया गया है. वह इस पद पर पहले प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.
आकांक्षा रंजन बनी निदेशक हथकरघा रेशम
राज्य सरकार ने प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड रांची के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया है.
वहीं आकांक्षा रंजन को अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड रांची तथा प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : दल बदल मामले में अब आम नागरिक भी स्पीकर की कोर्ट में दायर कर सकेंगे याचिका !




