
Ranchi : झारखंड के ब्लॉक डेवपलमेंट प्लान के तहत सिर्फ मुख्य छह प्लान ही अब तक स्वीकृत हो पाये हैं. वित्त वर्ष 2021-22 के तहत पंचायती राज विभाग ने रिपोर्ट तैयार करायी है. इसके तहत विभिन्न स्तरों पर प्लान तो तैयार कराके अपलोड भी कर दिया गया है, लेकिन योजनाओं की स्वीकृति सिर्फ 2.3 प्रतिशत ही हो पायी है. हालांकि अब भी पश्चिम सिंहभूम, साहेबगंज, रामगढ़ आदि जिलों में 11 से 17 फीसदी तक ही ग्राम सभा हुई है. शेष जिलों में लगभग सौ फीसदी ग्राम सभा करके योजनाओं का अनुमोदन किया गया है.
बता दें कि ग्राम पंचायतों, प्रखंड पंचायत व जिला पंचायतों में पीपुल प्लान कैंपेन के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए कई चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही है.
पंचायती राज विभाग विभिन्न सरकारी कार्यालयों के नामित पदाधिकारी इत्यादि की सभागिता के साथ आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भी सभी ग्राम पंचायतों के लिए शत-प्रतिशत योजना तैयार करके ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रवृष्टि की गयी तथा इनका क्रियान्वयन आगामी वित्तीय वर्ष में होगा.
लेकिन अभी तक योजनाओं की स्वीकृति काफी कम हो पायी है. पंचायती राज विभाग यह प्रयास कर रहा है कि जल्द ही सारी योजनाओं की मंजूरी मिले ताकि इस पर काम प्रारंभ कराया जा सके.
इसे भी पढ़ें :मौत से ऐन पहले क्या कर रहे थे क्रिकेटर शेन वॉर्न? CCTV फुटेज में खुल गया ये बड़ा राज




