JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के लिए जीता और मरता है: अविनाश पांडे

Ranchi : झारखंड में कांग्रेस ने अपनी जड़ें मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये पार्टी संगठन को एकजुट किया जा रहा है. खास कर नये झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के झारखंड दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नयी जान आ गयी है. इसका नज़ारा सोमवार को रांची के ललगुटुआ स्थित एक भवन में छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मलेन में देखने को मिला. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के लिए जीता और मरता है.

इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी में दुकानें शिफ्ट कराने पहुंची निगम की टीम, सब्जी विक्रेताओं ने किया जमकर हंगामा

चिंतन शिविर में जो बातें हुई, उस पर काम किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मधुबन में जो चिंतन हुआ था, उस पर अमल करने का काम किया जा रहा है. उस चिंतन शिविर में जो सार निकला उसपर हमलोगों को प्रदेश के गांव-गांव में जाकर काम करना है.

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अनुशासन से सम्मलेन में भाग लिया है. श्री पाण्डेय ने कहा कि मैं एक-एक जिला, प्रखंड और पंचायत के प्रतिनिधियों को सुनना चाहता हूं.

इसे भी पढ़ें:Russia Ukraine War: हंगरी से भारतीयों के आखिरी बैच के साथ लौटे मंत्री पुरी, कहा- ‘सभी को घर पहुंचाकर बहुत खुश’, देखें Video

कांग्रेस का परचम पूरे झारखंड में लहराययेंगे: राजेश

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अविनाश पांडे के झारखंड आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पूरे झारखंड में कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें जो भी काम दिया जायेगा उसे सभी मिलकर पूरा करेंगे. बैठक में छोटानागपुर प्रमंडल के आये कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बात रखी.

इसे भी पढ़ें:कृषि विभागः 3130 करोड़ रुपये की अनुदान मांग पारित

सम्मेलन में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर अमूल्य नीरज, रमा खलखो, अजयनाथ शाहदेव, बंधु तिर्की, सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा, सुखदेव भगत, रविन्द्र सिंह, रामाश्रय प्रसाद सिंह, खूंटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, विल्सन पूर्ति सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:AJSU PROTEST: पुल‍िस को चकमा देकर विधानसभा घेरने पहुंचे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, ट्रक, पिकअप वैन और बाइक से की यात्रा 

Related Articles

Back to top button