ChatraJharkhandLead News

चतरा के इटखोरी में सरकारी जमीन पर भू-माफिया कर रहे कब्जा, अंचलकर्मियों का मौन समर्थन

Dharmendra pathak

Chatra : जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने अस्पताल परिसर की जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है. बताया जाता है कि अतिक्रमणकारियों को विभागीय अधिकारियों का मौन समर्थन मिला हुआ है. ज्ञात हो कि करीब एक वर्ष पूर्व इटखोरी स्वास्थ्य केन्द्र नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. ऐसे में अब पुराने अस्पताल भवन के साथ साथ उसकी जमीन खाली पड़ी हुई है. जिस पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गयी. फिर क्या था एक एक माफियाओं ने सरकार की जमीन को बेचना शुरू कर दिया. हालांकि यह जमीन राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित घोषित किया गया है. इसके बाद भी जमीन की खरीद बिक्री शुरू कर दी गई हैं.

उदाहरण के तौर पर देखें तो प्रखंड क्षेत्र के राजवर गांव निवासी मित्रजीत साव ने छह डिसमिल जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा लिया है. इतना ही नहीं उसके द्वारा उक्त जमीन पर भवन निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है. परन्तु इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है.

इसे भी पढ़ें :JSSC : रिवाइज्ड एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी, अब मई के अंतिम सप्ताह में होगी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

ज्ञात हो कि यह उक्त प्रतिबंधित जमीन अंचल कार्यालय व इटखोरी थाना के सामने है. बावजूद उक्त जमीन पर चुपके चुपके रात के अंधेरे में भवन का काम कराया जा रहा है.

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की मानें तो अगर प्रशासन द्वारा इसपर रोक नहीं लगाया गया तो भविष्य में भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर पूर्ण रूपेण कब्जा कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने रांची में शहीदों के आश्रितों को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

प्रतिबंधित होने का लगाया गया था बोर्ड

उक्त जमीन पर प्रशासन ने प्रतिबंधित भूमि से संबंधित एक सूचना बोर्ड लगाया था. परन्तु माफियाओं के द्वारा चुपके से बोर्ड को उखाड़ कर गायब कर दिया गया. जिससे जमीन लेने के इच्छुक लोग माफियाओं के चंगुल में फंस जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :JAC : मैट्रिक-इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए आपको कैसे मिलेगा

Related Articles

Back to top button