JharkhandLead NewsRanchi

श्यामदेव के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

Ranchi: मोरहाबादी दुकानदार संघ ने फांसी लगाने वाले दुकानदार श्यामदेव के पार्थिव शरीर को उसके दुकान के सामने रखकर श्रद्धांजलि दी.

सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मान्या पैलेस के सामने जमा हुए थे. इस दौरान संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन की मौजूदगी में बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने श्रद्धांजलि दी. साथ ही उसके परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया. इसके बाद दुकानदारों ने चंदा कर मृतक के परिजनों को सौप दिया. साथ ही दुकानदारों ने कहा कि उन्हें न्याय का इंतजार है.

इधर कुमार रोशन ने बताया कि रोशन कुमार वर्सेस स्टेट ऑफ झारखंड मामले में आज सुनवाई की दूसरी तारीख में उच्च न्यायालय ने रांची नगर निगम को 1 हफ्ते के अंदर दुकाने खुलवाने का निर्देश दिया. इसकी पूरी रिपोर्ट अदालत को सौंपने को कहा है. वहीं अदालत इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग भी करेगा. कल ऑर्डर की कॉपी आने के बाद पूरे मामले की शर्तों की जानकारी होगी की किन शर्तों पर दुकानें खोली जाएगी. इसमें रांची नगर निगम की क्या भूमिका होगी.

Related Articles

Back to top button