Bihar

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Muzaffarpur : जिले के पश्चिमी इलाके से पुलिस ने छापेमा’री करते हुए 4 अपराधियों को बुधवार को धर दबोचा है. जो बीते दिनों 10 लाख रुपये की लूटकांड में संलिप्त थे. प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए अभिषेक आनंद ने बताया कि जिले के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या गस्त के दौरान चन्ही चौक से करीब 300 मीटर पूरब अंडा कार्टून फैक्ट्री के पास मोटरसाइकिल पर बैठे चार व्यक्ति को पकड़ा गया.

जिसके पास से लोडेड देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस औऱ बिना नंबर प्लेट एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद सोहेल बरूराज थाना क्षेत्र का है तो वहीं रूपेश कुमार, प्रिंस कुमार और ओम कुमार भगत उर्फ मिट्ठू मोतीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इन लुटेरों के पास से दो देसी कट्टा, तीन गोली व एक खोखा मिला है.

इसे भी पढ़ें:जब आकस्मिक निधि से मंत्रियों की गाड़ी ली जा सकती है तो वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दिया जा रहा – विनोद सिंह

Related Articles

Back to top button