
Araria : जिले में शनिवार को अपराधियों ने एक जर्दा व्यवसायी से हथियार के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिये और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. घटना फारबिसगंज के केशरी टोला की है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में खौफ का माहौल है.
बताया जा रहा है कि शनिवार को हथियारों से लैस तीन अपराधी केशव टोला स्थित पान मसाला की थोक दुकान विन्ध्वासिनी में अचानक घुस गये और 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. दुकान के मालिक महेश भगत ने बताया कि अपराधी तीन की संख्या में आये थे. तीनों अपराधी एक ही बुलेट पर सवार थे और चेहरे पर मास्क लगाये हुए थे.
इसे भी पढ़ें:1 मार्च से बिना लाइसेंस तंबाकू की बिक्री पर चलेगा निगम का डंडा
अपराधियों को पकड़ने के लिए दुकान के मालिक ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया लेकिन अपराधी चकमा देकर निकल गये.
पीड़ित व्यवसायी द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद डीएसपी रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की.




