Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

BREAKING : 11 से 13 मार्च तक होगी JPSC मुख्य परीक्षा, 28 फरवरी से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Ranchi : सातवीं से दसवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा 11 से 13 मार्च तक ली जायेगी. जेपीएससी ने तारीख की घोषणा कर दी है. परीक्षा राज्य भर में ली जायेगी. जो दो पालियों में आयोजित होगी. आयोग की अधिसूचना के अनुसार पहली पाली सुबह दस से एक बजे तक. और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ली जायेगी.

11 मार्च को पहली पाली में फर्स्ट पेपर एक और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर ली जायेगी. 12 मार्च को पहली पाली में तृतीय पेपेर और दूसरी पाली में चतुर्थ पेपर की परीक्षा होगी. 13 मार्च को पहली पाली में पंचम पेपर और दूसरी पाली में छठवें पेपर की परीक्षा होगी. बात दें कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद जेपीएससी ने पीटी परीक्षा परिणाम को संशोधित कर जारी किया था. जिसके बाद फिर से मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित की गयी.

इसे भी पढ़ें :  मुठभेड़ के बाद 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू समेत 18 नक्सली जंगल से भागे, पुलिस ने जारी किया फोटो

आयोग की ओर से जारी महत्वपूर्ण निर्देश

आयोग ने अधिसूचना के साथ ही जानकारी दी है कि प्रवेश पत्र डाक के द्वारा नहीं भेजा जायेगा. अभ्यर्थियों को आयोग के अधिकारिक वेबसाईट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा के लिए प्रोविजनल प्रवेश पत्र दिया जा रहा है. मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में भाषा और साहित्य विषय चयन के आधार पर प्रवेश पत्र निर्गत होगा. इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है. अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर जन्म तारीख और पीटी परीक्षा का रोल नंबर डाल कर जारी किया जायेगा. प्रवेश पत्र 28 फरवरी से डाउनलोड किया जा सकेगा.

हेल्पलाइन नंबर

प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में आयोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जो 9431301419 और 9431301636 है. आठ मार्च तक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं. अभ्यर्थियों के नाम, पता और परीक्षा केंद्र की जानकारी में त्रुटि होने पर आयोग के पूछताछ कांउटर में 9 मार्च तक इसमें सुधार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के नौ स्‍कूलों ने डीसी से की जुस्‍को की श‍िकायत, कहा-पानी एवं ब‍िजली कर में द‍िलाएं र‍ियायत

Related Articles

Back to top button