DeogharJharkhand

निरंजन भैया के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Deoghar: मधुपुर के वयोवृद्ध समाजसेवी निरंजन भैया (94) का निधन 23 फरवरी की रात मधुपुर स्थित आवास में हो गया. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. समाजसेवा के साथ भाजपा से उनका गहरा नाता रहा है. उनके छोटे पुत्र भरत भैया ने भाजपा के कई जिला पदों पर रहकर संगठन को सीखने का काम किया है. निरंजन भैया अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित नाती पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें :  साहिबगंज में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर थाने में तोड़फोड़, दो जवान घायल, छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लाठीचार्ज

वहीं उनके निधन पर भाजपा नेताओं में ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. शोक प्रकट करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, पूर्व राज्यसभा सांसद जेपीएन सिंह, सारठ के विधायक रणधीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, ममता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, प्रज्ञा झा, सुनीता सिंह, रवि तिवारी, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, अधीर चंद्र भैया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी,

इसे भी पढ़ें :  घाटशिला : गर्मी आते ही दम तोड़ देते हैं चापाकल, चुआं और खाल के पानी से प्यास बुझाने की विवशता

महेंद्र भोक्ता, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जिला मंत्री डा राजीव रंजन सिंह, रूपा केसरी, नगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, महिला मोर्चा की माया केसरी, मल्लिका झा, मीना झा, रीता राज, संध्या कुमारी आदि शामिल हैं. विधायक नारायण दास ने कहा निरंजन बाबू के निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे. साथ ही परिजनों व शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

इसे भी पढ़ें :  कोरोना प्रतिबंध में राहतः अब रात आठ बजे के बाद भी खुली रहेंगी दुकानें

Related Articles

Back to top button