
Patna : पटना जिले के बिहटा में गुरुवार देर रात अपराधियों ने जन औषधि केंद्र के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अल्हनपुरा मार्ग के मीरा झा के क्लिनिक के पास अपराधियों ने बाइक सवार कर्मचारी की गोली मारी और फरार हो गये. मृतक युवक की पहचान पांडेचक गांव निवासी स्व. राम नरेश सिंह का 45 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: जिलास्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में चुने गए 20 बालक व 20 बालिकाएं, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
बिहटा रेफरल अस्पताल जन-औषधि केंद्र में करता था काम
रंजीत कुमार बिहटा के रेफरल अस्पताल में जन-औषधि केंद्र में प्राइवेट नौकरी के रूप में कार्य करता था. जबकि पत्नी देवी आशा कार्यकर्ता के रूप में तैनात है. रंजीत अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था.बिहटा-अल्हनपुरा मार्ग में डॉ मीरा झा के क्लिनिक से थोड़ा आगे बढ़ने पर पहले घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने एक एक कर तीन गोलियां मार दीं. गोली लगने से रंजीत वही गिर पड़ा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : गोविंदपुर में मुंहबोली नानी की हत्या के मामले में आकाश लोहरा गिरफ्तार, पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश




