
Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को माजा लदा टेलर कोडरमा घाटी नौवा माइल बंदरचुआ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे चालक घायल हो गया, वहीं काफी मात्रा में ग्रामीणों ने माजा की बोतलें लेकर चलते बने. घटना में घायल चालक की पहचान मनोज कुमार साव (उम्र 30 वर्ष पिता यादव लाल साव ग्राम गोपालगंज बिहार) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL : 2019 में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फिर से एप्लीकेशन का मिल सकता है मौका !
जानकारी के अनुसार ओडिशा में ट्रेलर में सॉफ्ट ड्रिंक माजा लोड करके पटना फतुहा जाने के क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद कोडरमा थाना प्रभारी ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर सड़क यातायात को सामान्य करवाया. क्रेन से गाड़ी को सड़क के किनारे से हटाया गया है.




