BiharCrime News

बिहार : सीतामढ़ी में शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को छत से लटकाया

Sitamarhi : जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को छत पर लटका दिया. घटना सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जय राम गांव की है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब पीने से मना करने पर अक्सर अपनी पत्नी की बेरहमी पिटाई किया करता था. देर रात वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय नीतू देवी के रूप में की गयी है, जो सेवा निवृत्त दारोगा रामविनय सिंह के बेटे अजित सिंह की पत्नी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों से आठवीं बार मुठभेड़, इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

Related Articles

Back to top button