JharkhandLead NewsRanchi

हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस अब जामताड़ा स्टेशन पर भी रुकेगी

Ranchi : ट्रेन संख्या 15027/15028 हटिया-गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का पूर्व रेल्वे के आसनसोल मण्डल पर जामताड़ा स्टेशन में तत्काल प्रभाव से प्रयोगिक तौर पर 6 महीने के लिए ठहराव दिया गया है. ट्रेन संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का जामताड़ा स्टेशन पर आगमन 23:55 बज, प्रस्थान 23:57 बजे होगा. ट्रेन 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का जामताड़ा स्टेशन पर आगमन 00:04 बजे, प्रस्थान 00:06 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें:…और मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर रोने लगा एक फरियादी

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन 17007 सिकंदरबाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 19/02/2022 शनिवार, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 22/02/2022 मंगलवार एवं यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/02/2022 शनिवार के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 22:40 बजे के स्थान पर 1 घंटे 30 मिनट विलंब से सिकंदरबाद से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों से आठवीं बार मुठभेड़, इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

Related Articles

Back to top button