
Ranchi: रातु थाना पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे तीन आऱोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो इशा, जुल्फिकार खान और बंटी कुमार राम का नाम शामिल है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ट्रक लूटने की योजना बना रहे है. सूचना के बाद पुलिस तितला ओवरब्रीज के पास पहुंची. पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आऱोपी लल्लू खान उर्फ सहाय और प्रकाश पांडेय गिरोह के सदस्य हैं. जो फिलहाल बिहार स्थित गया जेल में बंद है.
जिनका मुख्य पेशा शराब तस्करी है. पकड़ाये आरोपी ट्रक लूटकर शराब तस्करी की योजना में थे. आरोपी के पास से कोयला लदा ट्रक, करीब 37 हजार रुपये सहित अन्य समान बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें:बिहार सरकार के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने झारखंड में एनआरएलएम के कार्यों को सराहा




